मानसून अवधि-2025 में सम्भावित आपदाओं / विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने

 

दिनांकः 23 जून, 2024

 

मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्णायक नेतृत्व एवं निर्देशों के क्रम में यूपीसीएल मानसून अवधि -2025 में सम्भावित आपदाओं / विषम परिस्थितियों के दौरान विद्युत आपूर्ति की निरन्तरता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारी में जुटा हुआ है। चूंकि प्रदेश भर में मानसून सीजन में खराब मौसम, अत्यधिक वर्षा एवं तेज आंधी तूफान जैसे घटकों से विद्युत आपूर्ति की निरन्तरता बनाये रखने में बाधा उत्पन्न होती है जिसके दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त क्षेत्रीय इकाईयों को निम्नवत् दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं:-

वर्षाकाल में विद्युत रिसाव के कारण सम्भावित विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने हेतु 33 के0वी0, 11 के0वी0 एवं एल०टी० लाईनों की पैट्रोलिंग / चैकिंग/अर्थिग इत्यादि का निरीक्षण कर लिये जायें।

सभी क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में मरम्मत इत्यादि आवश्यक कार्य (जैसे झूलते तारों को ठीक करना, टेडे/तिरछे पोलों को सीधा करना, सडे-गले पोलों को बदलना / मरम्मत, परिवर्तक के आस-पास झाडियों को साफ करना, फेन्सिंग की मरम्मत इत्यादि कार्य) सम्पादित करा लिये जायें जिससे विद्युत दुर्घटना के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

सम्भावित आपदा के दौरान अविलम्ब विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये जाने के दृष्टिगत आवश्यक भण्डार सामग्री यथा पोल, केबिल, परिवर्तक, कण्डक्टर, विकेन्द्रीयकृत सामग्री इत्यादि की व्यवस्था निकटतम उपसंस्थानों/भण्डार केन्द्रों (विशेष कर अति-संवदेनशील स्थानों में) में अविलम्ब सुनिश्चित कर ली जाये जिससे किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सके।

किसी भी अपरिहार्य स्थिति को छोडकर सभी अधिकारीगण / कर्मचारीगण अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहते हुये हाई अलर्ट मोड में कार्य करेंगे जिससे आकस्मिकता की स्थिति में विद्युत आपूर्ति कम से कम समय में बहाल की जा सके।

प्रदेश में चल रही विश्व विख्यात चार धाम यात्रा तथा श्री हेमकुण्ड साहिब जी की यात्रा के दौरान सुचारू विद्युत व्यवस्था बनी रहे इसके लिये यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि धामों में सामग्री यथा कण्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रासफार्मर की व्यवस्था बनी रहे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

अत्यधिक वर्षा से जगह-जगह पानी भर जाने से किसी भी प्रकार की अप्रिय विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सुरक्षा के नियमों का प्राथमिकता के आधार पर पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी अधिकारीगण विद्युत आपूर्ति की स्थिति से सम्बन्धित मुख्य अभियन्ताओं को समय-समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत होने वाली विद्युत हानियों की जानकारी के त्वरित आदान-प्रदान हेतु मुख्यालय स्तर पर कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया हैं। कन्ट्रोल रूम इंचार्ज द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त करते हुए राज्य आपदा केन्द्र एवं प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल को भी समय-समय पर अवगत कराया जाता है।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *