मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है पोषण मिशन:-स्वामी यतिश्वरा नंद

 

हरिद्वार 19 सितंबर राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत सितंबर माह में आयोजित हो रहे पोषण माह में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की शाखा केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून प्रादेशिक शाखा के संयोजन में विगत कई दिनों से चल रहा पोषण मिशन जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को ग्राम जिया पोता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरनंद ने पोषण मिशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष 2018 में किया था यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों को समर्पित है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इस अभियान के अंतर्गत ग्राम जिया पोता में एग्जीबिशन (चित्र प्रदर्शनी ) का 17 सितंबर को शुभारंभ किया गया था जिसका समापन आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बालक बालिकाओं को पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया समापन समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के प्रचार अधिकारी एन एस नयाल ने किया कार्यक्रम में बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं ,स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों चिकित्सकों के साथ-साथ समाजसेवी अनीता वर्मा सहित ग्राम प्रधान कृष्णपाल, प्रखर कश्यप, अमित कुमार ,अनिल सैनी ,डॉ खलील आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे प्रिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पारितोषिक प्राप्त किये साथ ही कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने के लिए सेठपाल एंड पार्टी ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी । पुरस्कार वितरण के साथ सहयोगी संस्थाओ को भी सम्मानित किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *