मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार व रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अंशुल सिंह के साथ बैठक की।

 

हरिद्वार 18 जुलाई 2024 ।

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार व रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अंशुल सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान जहाँ विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण की प्रशंसा की। वहीं, अवैध निर्माण कार्यों के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष श्री अंशुल ने डॉ अग्रवाल को बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम, लॉन टेनिस कोर्ट, फुटसल कोर्ट, कावड़ पटरी, ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, पुलिस चौकी हर की पैड़ी, चंडी घाट सौंदर्यकरण, डामकोठी में लाइट्स व फसाड़ कार्य, एसआईटीसी के अंतर्गत 200 डेकोरेटिव पोल, वृद्धा आश्रम सहित 23 बड़े कार्य किये जा रहे है। इस पर डॉ अग्रवाल ने प्राधिकरण के विकास कार्यों की प्रशंसा की।

डॉ अग्रवाल ने अपेक्षित रेवेन्यू को सरकार को दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण अपनी छवि निखारने की दिशा में कार्य करें। कहा कि 15 दिन के भीतर आवासीय जबकि 30 दिन के भीतर व्यावसायिक नक्शों को कराना सुनिश्चित करे।

डॉ अग्रवाल ने एचआरडीए की सीमा में आने वाले 125 गांवों की जनता के साथ समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को प्राधिकरण द्वारा नियोजित विकास की जानकारी दें। जिससे प्राधिकरण की सीमा में शामिल नए क्षेत्र में अच्छा संदेश पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ किया जाए।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *