मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया।

 

 

देहरादून 31 अक्टूबर: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन जवानों की वजह से ही पूरा देश चैन की नींद सोता है। जवान अपने परिवार से दूर रहकर जिस बहादुरी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *