दीक्षांत समारोह में एचईसी कॉलेज के मेधावी छात्रों को मिला गोल्ड मैडल

 19.11.2024

 हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की दो छात्राओं ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी के पंचम दीक्षांत समारोह में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी) की छात्रा दीपांशी व बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्नोलॉजी की छात्रा काजल चौहान ने अपने पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय टॉप करते हुये यह सम्मान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैम्पस में आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में महामहीम राज्यपाल लै0 जनरल श्री गुरमीत सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत, वित्त मंत्री डा0 प्रेमचन्द्र अग्र्रवाल व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन.के.जोशी के द्वारा दोनो छात्राओं को उपाधि एवं गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि दीपांशी एवं काजल चौहान ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर एचईसी कॉलेज एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्राओं व अविभावकों को बधाई दी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *