मेलाधिकारी ने मेला नियंत्रण भवन से सटे गंगा घाटों का निरीक्षण किया

हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन से सटे गंगा घाटों का निरीक्षण किया। वह हाथी पुल से होते हुए कुशावर्त घाट पहुंचे। उन्होंने पुल की टूटी रेलिंग को ठीक कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कुशावर्त घाट पर लगे दुकानों को स्नान के समय हटवाने और साफ सफाई में सुधार कराने को कहा। इसके क्रम में वह गऊघाट पर पहुंचे। भाजपा नेता किशन बजाज, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ व स्थानीय लोगों ने घाट पर आवारा पशुओं के आने से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी देकर आवारा पशुओं का आवागमन बंद कराने की मांग की।
इस पर मेलाधिकारी ने ठेकेदार को ऐसा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेलाधिकारी ने हनुमान घाट पर प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। महंत रविपुरी ने पूजन कराया। उन्होंने हनुमान घाट पर प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। मेलाधिकारी ने बाजार में कई जगह टूटी सड़कों व नालियों को ठीक कराने और सफाई व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।

Related Posts

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

  दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

*पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

    *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *