मेलाधिकारी दीपक रावत नेहंस फाउंडेशन के द्वारा कुम्भ में निःशुल्क बांटे जाने हेतु मास्क के प्रतीक का अनावरण किया

 हरिद्वार समाचार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में हंस फाउंडेशन के द्वारा कुम्भ में निःशुल्क बांटे जाने हेतु मास्क के प्रतीक का अनावरण किया तथा हंस फाउंडेशन के आप्रेशन हैड विकास वर्मा ने मास्क की प्रथम खेप को मेलाधिकारी को हस्तांतरित किया।    
इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के आप्रेशन हैड ने मेलाधिकारी को बताया कि कुम्भ के दौरान जितने भी मास्क की आवश्यता होगी, उसकी पूर्ति हम करेंगे। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन का मुख्य उददेश्य कोविड की रोकथाम में हरसंभव मदद करना है तथा यही हमारी सबसे बडी उपलब्धि भी होगी।
मेलाधिकारी ने हंस फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क को पहनकर भी देखा तथा मास्क की गुणवत्ता की भी तारीफ की। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *