हरिद्वार-जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड में एक एजूकेशनल सोसायटी को सोंपने के खिलाफ आज मेडिकल छात्रों ने कालेज के गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया। छात्रों ने सरकार और कालेज के निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की। सरकार ने पिछले दिनों कालेज पीपीपी के तहत एक संस्था को सोंप दिया था। मामला उजागर होते ही इसके विरोध के स्वर फूटने लगे। कालेज का मुद्दा राजनीतिक माहौल में विपक्ष की सूची में सबसे ऊपर आ गया है। क्योंकि कालेज के लिए जमीन नगरनिगम के कांग्रेस नीत बोर्ड ने दी थी इसलिए कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ माहौल को गर्माने की तैयारी में है।
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
*देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…


