मेजर स्व0 ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस को “राष्ट्रीय खेल दिवस“ के रूप में मनाया

  हरिद्वार-आज दिनांक 29 अगस्त, 2025 को मेजर स्व0 ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस को पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस“ के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मा0 सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार एवं विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चैहान, मा0 विधायक, विधानसभा रानीपुर हरिद्वार द्वारा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मा0 अतिथियों द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं एवं पावर लिफ्टिंग मंे भारत का प्रतिनधित्व करने वाली संगीता राणा को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्य अतिथि द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद हरिद्वार से चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर मा0 सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु “संसद खेल महोत्सव“ पोर्टल भी लांच किया गया, जिसमें खिलाडियों को 01 माह के अन्तर्गत पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 नरेश चैधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री, श्री राजीव शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, श्री आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष भा0ज0पा0 हरिद्वार, श्री विशाल गर्ग, श्री विमल कुमार, विभिन्न वार्डो के सभासद, श्री बिन्दर पाल, मंडल अध्यक्ष भा0ज0पा0,श्री विजय कुमार, श्रीमति शबाली गुरूंग जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार, श्री अनुराग राठी, श्री दीपक जोशी, श्रीमती शिखा बिष्ट, विभिन्न खेलों के कान्ट्रैक्ट प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *