मॉर्निग वॉक करने वाली आम जनता से अपील कर रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार

 

जनपद में घटित मोबाइल/चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के साथ साथ आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में सीपीयू हरिद्वार/रुड़की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपने अपने क्षेत्र नहर पटरी, BHEL स्टेडियम रोड, कनखल, सोनाली पार्क, नहर पटरी कलियर आदि क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं व आमजन को जागरूक कर सुनसान सड़कों व रास्तों पर ग्रुप के साथ सचेत होकर मॉर्निंग वॉक पर जाने की अपील की गई।

साथ ही अपने आसपास संदिग्ध गतिविधि परिलक्षित होने पर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 या अपने नजदीकी थानों के नंबरों पर सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026 प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *