लालतारों पुल के पास से रोड़ीबेलवाला की ओर जाने वाली सड़क के प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर लगेंगी टाइल्स

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शहर के प्रमुख स्थानों, जहां-जहां अतिक्रमण व गन्दगी की स्थिति है, को लैण्डस्केप के माध्यम से स्वच्छ व सुन्दर बनाने के संकल्प के अन्तर्गत शुक्रवार को ललतारों पुल के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललतारों पुल के दोनों ओर जो जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में एक सप्ताह के भीतर विकसित किया जाये ताकि इस जगह पर जो अतिक्रमण तथा गाड़ियों के आड़े-तिरछे खड़ी करने की वजह से आये दिन थोड़े-थोड़े अन्तराल में जो जाम की स्थिति बनती है, उससे निजात मिल सकेगी। उन्होंने इसके अतिरिक्त लालतारों पुल के पास से जो रोड़ीबेलवाला की ओर सड़क जा रही है, उसके प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर जो ऊबाड़-खाबड़ की स्थिति बनी हुई है, उसमें टाइल्स लगाकर उसे भी खूबसूरत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
……………….

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *