कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार।

आगामी कुंभ 2027 के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था UDCC के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा कुंभ 2027 से पूर्व समस्त कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान पंतदीप क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम की टीम को दिए गए। नगर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा कर आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, ताकि आगामी कार्रवाई से बचा जा सके।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कुंभ 2027 की तैयारियों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी तथा विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत कुमार, कार्यदायी संस्था UDCC के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *