कुम्भ मेले के भव्य आयोजन में स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। मेले में स्वयंसेवक अपनी भूमिका को बेरोकटोक निभा सकें, इसके लिए उनको परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं

 हरिद्वार  समाचार– कुम्भ मेले में सहयोग कर रही रजिस्टर्ड स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने स्वयंसेवकों के परिचय पत्र सम्बंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें।
अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुम्भ मेले के भव्य आयोजन में स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। मेले में स्वयंसेवक अपनी भूमिका को बेरोकटोक निभा सकें, इसके लिए उनको परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्वयं सेवी संगठन के लोग इस परिचय पत्र को प्राप्त कर प्रतिनिधियों को वितरित कर दें।
अपर मेलाधिकारी डाॅ0 मिश्र ने स्वयं सेवकों से अपील की कि वह हरिद्वार कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड से सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात का पालन करने के लिए जागरूक करें, जिससे कुम्भ मेले को कोविड से सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में भी लोगों को जागरूक करने में स्वयंसेवक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *