कोतवाली मंगलौर पुलिस ने DJ संचालकों को थमाए नोटिस

 मंगलौर हरिद्वार 

 

आज दिनांक 15.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों के तहत DJ संचालकों/स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में दिल्ली, मेरठ, लोनी, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों से आए DJ संचालकों, यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स व अन्य प्रतिभागियों को कांवड़ यात्रा के दौरान DJ संचालन हेतु निर्धारित नियमों व शर्तों से अवगत कराया गया।

*सभी को नोटिस भी तामील कराए गए जिनमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदु शामिल रहे-*

1. DJ साउंड सिस्टम की ऊँचाई व आकार वाहन की बॉडी के अनुरूप ही होनी चाहिए
2. ⁠धार्मिक या जातीय विद्वेष फैलाने वाले गाने, डायलॉग या टिप्पणियों का प्रसारण पूर्णतः वर्जित रहेगा।
3. ⁠DJ कंपटीशन, सड़क पर नाच-गाना अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधियों पर रोक रहेगी।
4. ⁠असत्य/उत्तेजक सामग्री को सोशल मीडिया या यूट्यूब पर प्रसारित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
5. ⁠सभी DJ संचालकों को ध्वनि नियंत्रण, ट्रैफिक सहयोग एवं प्रशासन से समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी संचालकों ने उक्त नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने का आश्वासन दिया है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाना है, जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *