कोतवाली मंगलौर में समाज के संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्टी आयोजित की गई

 हरिद्वार– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार  द्वारा सीएलजी मेंबर तथा आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत गोष्टी करने हेतु आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर द्वारा आज दिनांक 12-3-22 को सभी समाज के संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्टी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति तथा सीएलजी मेंबर मौजूद रहे । जिनके द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आगामी होली पर्व तथा शब्बैरात त्योहार को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस की मदद करने हेतु आश्वासन दियाl। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मंगलौर तथा थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता तथा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई। नशा विरोधी अभियान चलाने हेतु जागरूक किया गया, तथा गांव में छोटी-छोटी ग्राम समाज की समिति बनाने के सुझाव दिए गए। ग्राम प्रधानों तथा सम्मानित व्यक्तियों को अपने ग्राम सभा तथा गांव के मुख्य स्थानों /घरों पर कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *