कोरोना महामारी जैसी परिस्थितियों का मुकाबला आपस में मिल जुलकर ही किया जा सकता है-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार-हरिद्वार के प्राथमिक शिक्षकों के एकमात्र पंजीकृत राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी महोदय क़ो 11 हज़ार सैनेटरी पैड उपलब्ध कराये जो विभिन्न गांव, शहर के घूमन्तु गरीब परिवारों कि महिलाओ क़ो जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग द्वारा वितरित कराये जाएगे।
आज अपने कैंप कार्यालय पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल से 11 हज़ार सैनेटरी पैड प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने यह सामग्री जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह के सुपुर्द करते हुए इसके प्रभावी वितरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी जैसी परिस्थितियों का मुकाबला आपस में मिळ जुलकर ही किया जा सकता है। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों कि सराहना की। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी क़ो बुके भेंट कर उनके सतत प्रयासों के लिए साधुवाद दिया गया।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा की हम शिक्षक हैं तथा हम विद्यालयों तक ही सीमित न रहते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी प्रयास कर रहे हैं। एसोसिएशन के सदस्यों के सहयोग से आज यह छोटा सा प्रयास सैनेटरी पैड प्रदान कर किया गया है। जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा की पूरे कोरोना काल में एसोसिएशन के लोगो ने फ्रंट लाइन योद्धा के रूप में कार्य किया है वहीँ एसोसिएशन की ओर से कोविड पॉजिटिव होने पर हर संभव मदद की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य, डॉ. शिवा अग्रवाल, मनोज सहगल एवं शरद भारद्वाज उपस्थित रहे।

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *