कलक्ट्रेट मे सद्भावना दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

 हरिद्वार समाचार– श्री विनय शंकर पाण्डेय जिलाधिकारी तथा उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने एच0आर0डी0ए0 में तथा श्री बी0के0 मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने कलक्ट्रेट में ’’सद्भावना दिवस’’ पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द्र संवर्द्धन हेतु शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त मेला प्रतिष्ठान में भी सभी कार्मिकों ने शपथ ली। 
शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार, ओ0सी0 श्री सन्तोष कुमार पाण्डे, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चैहान सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *