कला वर्ग के छात्रों का वार मेमोरियल का शैक्षिक भ्रमण

 

   हरिद्वार-एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार के कला वर्ग के छात्रों ने आज खालंगा वार मेमोरियल, देहरादून एवं कालसी शिलालेख का भ्रमण किया। बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण में भाग लिया। वाॅर मेमोरियल में ब्रिटिश गोरखा युद्ध के बारे में जाना एवं कालसी शिलालेख पर अशोक द्वारा लिखे गये सन्देश पढे। छात्रों को इस शैक्षिक भ्रमण से इतिहास से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी मिली और इससे सभी उत्साहित नजर आये।

इस अवसर पर अनु सिहं, सुनीति त्यागी, गौरव भूषण हटवाल शिक्षक एवं अदिती सैनी, शुभम, ध्र्रुविका, आकाश, दिक्षांत, मो0 आलम, वंशिका आदि छात्र-छात्रांए उपस्थित थे।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *