किसानों ने कृषि मंत्री से सी- ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

देहरादून, 09 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सेब के सी-ग्रेड के सेब को रुपये 20 तथा बी-ग्रेड को रुपये 40 और ए-ग्रेड के सेब को रुपये 60 कम से कम समर्थन मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कहा अभी वर्तमान में सी- ग्रेड की फसल का समर्थन मूल्य 12 रुपए है। उन्होंने कहा हमारे सेब के ए, बी और सी ग्रेडों के सेब को किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मिशन बागवानी के निदेशक और मण्डी परिषद के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में किसानों को आ रही समस्या का अधिकारियों को रास्ता खोजने और एक शीघ्र रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मंत्री ने कहा किसानों के कल्याण ओर उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए धामी सरकार संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, बागवानी मिशन के निदेशक आरके सिंह, देहरादून मण्डी समिति के सचिव विजय थपलियाल, जिला पंचायत कलमेश बिष्ट, प्रधान गणेश गौड,किसान चंदन, किसान सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *