शंकराचार्य चौक पर कावड़ियो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

 हरिद्वार-आज भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिका नगर राजीव शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व मे शंकराचार्य चौक पर कावड़ियो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया कार्यकर्ताओ ने पानी की बोतल जूस दवाईयो का वितरण किया
कावड़ियो का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भगवान शिव के उपासक आज कड़ी मैहनत कर हरिद्वार से कई कई सो किलोमीटर की यात्रा तय करेगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कड़ी लगन से इतना बड़ा आयोजन बिना की बड़ी घटना के सफल कराया है
स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा व राज्यमंत्री सुनील सैनी व ने कहा कि राज्य में करोड़ों की संख्या में आए कावड़ियो का हम स्वागत करते है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी भाजपा ने एतिहासिक तैयारी की है और बिना की वाद विवाद के इतना बड़ी यात्रा सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती है जिसको सरकार और मेला प्रशासन ने सफल किया है
स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर ने कहा कि ये यात्रा हिन्दू समाज के सम्मान का प्रतीक है ये यात्रा दुनिया की सब से बड़ी स्नातन की यात्रा है भाजपा के राज में कावड़ियो की यात्रा हमेशा सफल तरीके से संपन्न होती है
स्वागत करने वालो में पार्षद हरविन्दर सिंह मण्डल महामंत्री अंशुल शर्मा अर्पण ग्रोवर पुष्पेंद्र गुप्ता मयंक जोशी रविकांत मलिक आशीष युधिष्ठिर वालिया संदीप प्रधान संजीव कुमार लव अरविन्द कुमार शाहरुख सलमानी व समीर मोहित मल्होत्रा आर्यन चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *