कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं से श्रद्धालु खुश

 

*हरिद्वार 08 अगस्त 2026*

विश्व की सबसे बड़ी निरंतर चलने वाली कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यात्रा के अंतिम दिनों में हरिद्वार में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

हरियाणा से शिवभक्त राजेश ने कहा कि हम लोग डाक कांवड़ पर जल लेने हरिद्वार आए हैं,बैरागी कैंप में पार्किंग की बहुत अच्छी व्यवस्था है,यह पर 5 से 6 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है तथा पार्किंग में जगह जगह लाइटें लगाई गई है,खाने की,पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था बहुत अच्छी है यह पर।उन्होंने कहा कि इस बार पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छे तरीके से की गई है, इतनी अच्छी व्यवस्था ओर सुविधा देने के  लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान से डाक कांवड़ लेने आए
इन्द्रेश कुमार बंसल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सभी व्यवस्थाएं बहुत बढ़िया की गई है,,इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पार्किंग में बहुत अच्छी व्यवस्था करने पर उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है।

पंजाब संगरूर से डाक कांवड़ यात्रा पर आए सुरेंद्रलाल ने कहा कि अबकी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा बहुत बेहतर ढंग से व्यवस्था की हुई है। पार्किंग में लाइट,पानी एवं मेडिकल शिविर जगह जगह लगे हुए है,साफ सफाई की व्यवस्था भी पहले से बेहतर है।इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड सरकार का बहुत बहुत आभार ।

हरियाणा पलवल से आए शिवभक्त हरेंद्र ने कहा कि इस बार व्यवस्था पहले से बहुत अच्छी है । शौचालय साफ सुथरे है पानी व्यवस्था अच्छी है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी का बार बार धन्यवाद करता हु क्योंकि इस बार कांवड़ियों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।

कांवड़ यात्रियों ने कहा कि इस बार यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और पानी की सुविधा पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रही है। शिवमय हुई धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बेहतर प्रबंधन और सेवाभाव के कारण कांवड़ यात्रा का अनुभव और भी यादगार बन रहा है।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार, 13 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले…

भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *