कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम का सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

 

हरिद्वार, 07 अगस्त। कांवड़ मेला-2026 के दौरान नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सीसीआर चौक सहित कांवड़ मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ये सेल्फी पॉइंट बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, जहाँ प्रतिदिन हजारों कांवड़िये उत्साहपूर्वक सेल्फी एवं फोटोग्राफी कर रहे हैं।

नगर निगम द्वारा कांवड़ मेला-2026 थीम पर आधारित विशेष सेल्फी पॉइंट के साथ-साथ “निर्मल गंगा” थीम पर भी आकर्षक सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल आकर्षक फोटो स्पॉट उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता, निर्मल गंगा तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश भी प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाना है।

नगर निगम के लिए यह पहल एक प्रभावी आईईसी (Information, Education & Communication) गतिविधि के रूप में कार्य कर रही है। सेल्फी पॉइंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वच्छ कांवड़ यात्रा, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। श्रद्धालु इन संदेशों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर स्वच्छता अभियान को भी व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेला-2026 में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में स्थापित यह सेल्फी पॉइंट न केवल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं, बल्कि स्वच्छ एवं हरित कांवड़ मेले के संदेश को भी प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुँचा रहे हैं।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार, 13 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले…

भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *