कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डा.अंबेडकर को नमन

हरिद्वार समाचार-डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने कड़च्छ स्थित अंबेडकर चैक पर एकत्र होकर डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। दिनेश कुमार ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके बनाए संविधान पर चलकर प्रत्येक नागरिक को देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। डा.भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों से समाज को प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने समाजोत्थान व जातपात के भेदभाव को दरकिनार कर समाजसेवा में अपना योगदान दिया। संविधान निर्माता के आचार विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता को प्रण लेकर डा.भीमराव अंबेडकर के विचारों का प्रचार प्रसार समाज में करना चाहिए। सुरेश कुमार ने कहा कि संविधान की रचना देश को नई दिशा देने वाले डा.अंबेडकर के जीवन चरित्र से सभी को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पुनीत, हारून, प्रदीप कुमार, रणधीर सिंह, बलधीर सिंह, मोहित कुमार, आशु, अवनीश, अंकित, राजेश कटारिया, बबलू, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *