अपर रोड, हर की पौडी से सी०सी०आर० तक संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया गया

 

आज दिनांक-03.11.2025 को नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन के साथ श्रीमती कुसुम चौहान, नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में कोतवाली हरिद्वार, अपर रोड, हर की पौडी से सी०सी०आर० तक संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके दौरान अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न किये जाने हेतु कठोर चेतावनी दी गयी। उक्त के दौरान निगम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गयी जिसके अंतर्गत 17 चालान करते हुये रू0 7500 की धनराशि वसूली गयी। उक्त अभियान के दौरान श्रीमती कुसुम चौहान, नगर मजिस्ट्रेट, श्री ऋषभ उनियाल, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, श्री श्याम सुन्दर, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, सी०ओ० सिटी हरिद्वार, श्री धीरेन्द्र दत्त सेमवाल, सफाई निरीक्षक, नगर निगम हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *