जनपद हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी

 

*हरिद्वार 09 जून 2026*

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ जनपदों में ऐसे परिवार निवासरत पाए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन करते हुए ,जनपद में प्रचलित राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 28.04.2026 से 08.06.2026 तक कुल 20,861 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान आर्थिक रूप से सक्षम, अपात्र, मृतक एवं बाहर निवासरत व्यक्तियों के मामलों में कार्रवाई करते हुए 462 राशन कार्ड एवं 2202 यूनिट निरस्त की गई हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में यह सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *