जनगणना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

. देहरादून-प्रदेश के जनगणना मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में जनगणना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनगणना से सम्बन्धित अपनी सम्पूर्ण तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई थी, लेकिन आने वाले कुछ समय में जनगणना के आदेश मिल सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि जनगणना दो तरह से की जाती रही है, जिसमें पहले दौर में मकानों की स्थिति और उनकी गणना की जाती है जबकि दूसरे दौर में व्यक्तियों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जैसा ही केन्द्र से आदेश प्राप्त होंगे हमारा विभाग जनगणना के कार्य में सक्रिय हो जायेगा।

बैठक में सचिव जनगणना, दीपक कुमार, डॉयरेक्टर जनगणना, ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *