जिले के सरकारी पेंशनर और वरिष्ठ नागरिकों ने 79वा स्वाधीनता दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

हरिद्वार, 15 अगस्त।

जिले के सरकारी पेंशनर और वरिष्ठ नागरिकों ने 79वा स्वाधीनता दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष बी पी चौहान ने गंगा तट स्थित शहीद भगत सिंह घाट पर ध्वजारोहण किया।

ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जे पी चाहर के संचालन में भारी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स ने सभा भी की। श्री चाहर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर सेवानिवृत्ति तक की जनसेवाकाल में सभी राष्ट्रीय पर्व जिम्मेदारी से मनाते रहे पेंशनर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता हेतु यह पर्व मनाते रहेंगे।

इस अवसर पर राम कुमार अग्रवाल, वी के गुप्ता, आर के जोशी, एल सी पाण्डेय, एम के अग्रवाल, एस के गर्ग, रमेश चंद उपाध्याय, रामसरीख, पंकज गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, रेशम सिंह, स्वदेश सिंह, मोहनलाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, आर के चौहान, रमेश कुमार, महेश चंद्र ढौंढियाल, रमेश पंत, दिनकर पंत, हरीश चंद पाण्डे, मुकुल पाण्डेय, आदि ने शहीदों को याद कर सभा को संबोधित किया।
सभा की अध्यक्षता बी पी चौहान ने तथा संचालन जे पी चाहर ने किया।

Related Posts

महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने रक्षा बंधन पर राखियों की बिक्री से अर्जित किए 07 लाख 15 हजार रुपये

    *हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में…

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *