जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनता से मुलाकात की।

हरिद्वार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनता से मुलाकात की।
इस मौके पर सुश्री पद्मा शर्मा, प्रेमनगर, हरिद्वार ने उनके मकान का जीर्णोद्धार का कार्य रोके जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव, एचआरडीए को फोन पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
मुलाकात के दौरान श्री देवेन्द्र कुमार, रूड़की, मांगेराम तहसील लक्सर, श्री बिट्टू, लक्सर, श्री पारस कुमार, रानीपुर, हरिद्वार ने शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया। जिलाकारी ने इन सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर मुख्य वैयक्तिक अधिकारी श्री सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की

*हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे…

मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देहरादून मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 व 2015 में नियुक्त/विनियमित चिकित्सा अधिकारियों में से जो एसीपी हेतु पात्र हैं उन्हें एक माह के भीतर एसीपी का लाभ दिये जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *