जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार के बैडमिण्टन हॉल के 16.48 लाख रूपये की लागत से निर्मित एक वुडन कोर्ट का लोकार्पण किया

हरिद्वार- जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को रोशनाबाद स्टेडियम में जिला योजना वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार के बैडमिण्टन हॉल के 16.48 लाख रूपये की लागत से निर्मित एक वुडन कोर्ट का लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिये। इससे जहां एक ओर स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होगी, वहीं विभिन्न खेलों में अधिक से अधिक खेल प्रतिभायें सामने आयेंगी, जिससे समाज में खेलों के प्रति एक नया माहौल सृजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को खेल की अधिक से अधिक आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
 
जिलाधिकारी ने बैडमिण्टन के वुडन कोर्ट का लोकार्पण करने के पश्चात वुडन कोर्ट में बैडमिण्टन के खिलाड़ियों के साथ बैडमिण्टन खेलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।  
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग श्री रामजी लाल, जिला खेल अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह धामी, अपर सहायक अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री प्रदीप सैनी, सहायक अभियन्ता श्री इन्दर सिंह चौहान, उप क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, हाकी प्रशिक्षक सुश्री शिखा बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी उपस्थित थे

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *