जिलाधिकारी ने सौंग नदी पर सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव हेतु चैनलाईजेशन कार्यो का अवलोकन किया

देहरादून दिनांक 06 जून (जि.सू.का),  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव हेतु चैनलाईजेशन कार्यो का अवलोकन किया। वर्षा के दृष्टिगत नदी में बढ रहे बहाव तथा चैनलाईजेशन कार्यों को लेकर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि नदी के बहाव पर निगरानी बनाए रखेंगे तथा किये गए सुरक्षात्मक कार्य एवं चैनलाईजेशन कार्यों का निरीक्षण  करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तटीय क्षेत्र से पानी की रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम करेंगे।  उन्होंने पुल के आगे की ओर तट्ीय क्षेत्रों में आपदा प्रबन्धन के तहत्  किये जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अुनरूप कार्य किये जाए। उन्होंने रेखीय विभागों केे अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने उपलब्ध संसाधनो सहित सक्रिय रहने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

Related Posts

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *