जिलाधिकारी ने कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा मानव हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि इस फाउण्डेशन ने लाॅक डाउन के दौरान भी जरूरतमन्दों को भोजन मुहैयाकर पुण्य का कार्य किया है

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा कश्यप घाट, ऋषिकुल, हरिद्वार में जरूरतमन्दों को भोजन वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मां गंगा को भोग लगाकर भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कश्यप दल फाउण्डेशन द्वारा मानव हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि इस फाउण्डेशन ने लाॅक डाउन के दौरान भी जरूरतमन्दों को भोजन मुहैयाकर पुण्य का कार्य किया है तथा आगे भी फाउण्डेशन का यह प्रयास निरन्तर चलता रहेगा। उन्होंने कश्यप दल फाउण्डेशन को सुझाव दिया कि वे इसके अलावा अन्य जन-कल्याणकारी कार्यों में भी अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करे ताकि समाज में परोपकार की भावना का अधिक से अधिक विकास हो सके। उन्होेने कहा कि टीम भावना से अगर कोई कार्य किया जाता है, तो उसका परिणाम अच्छा ही होता है।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर स्व0 हरवीर सिंह जयनर के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर कश्यप दल फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री अरूण कश्यप, महामंत्री श्री सोनू कश्यप सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *