जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

 

*हरिद्वार 08 दिसंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का तत्परता से व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंन सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि अगले सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक में सभी अधिकारी अबतक सभी योजनाओं में व्यय की गई धनराशि एवं अवशेष धनराशि का पूर्ण विवरण के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों में सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों में भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं उपजिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में गन्ने की ट्रोलियाँ ओवरलोडिंग हो रहे हैं इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए कि कहीं कोई दुर्घटना घटित न होने पाए। और ओवरलोडिंग वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनाश्चित की जाए

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार,अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल,अपर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुभाष शाक्य,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *