जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में की जनसुनवाई।

 

*हरिद्वार 30 जून 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यलय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई की।*
 जन सुनवाई में 32 व्यक्तियों द्वारा विद्युत कनेक्शन,अतिक्रमण,जमीन की पैमाईश,और जल भराव आदि से सम्बन्धित समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रत्येक फरियादी की बात को शालीनता से सुनकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

प्रमुख समस्याओं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली लिंक रोड खेलड़ी  तिरछे पुल के पास कांवड़ पटरी मार्ग बनवाने के संबंध में, दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुए स्कूल के मरम्मत एवं रोशनाबाद में नाले और तालाब से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में, राजेंद्र कुमार कटारिया ने क्षेत्र में शराब बिक्री ओर जुआ सट्टा रोकने के सम्बन्ध में, बोथी पत्नी नेत्रपाल ओर संजय कुमार ने जमीन के पैमाईश एवं लक्ष्मी निवासी रसूलपुर ने आवास पैमाईश के संबंध में, भुवन विक्रम डबराल ने शास्त्र लाइसेंस के संबंध में ,विशाल कुमार ने गांव में लग रहे मोबाइल टावर को रोकने के सम्बन्ध में, सभासद गरिमा सिंह ने जन समस्या को लेकर, समस्त ग्राम वासी जगराम विहार कॉलोनी धनपुरा लक्सर ने विद्युत कनेक्शन दिलाने के संबंध में,रेखा रानी पत्नी रवि प्रकाश ज्वालापुर निवासी ने मकान खाली करने को लेकर शिकायत की,पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने चकबंदी त्रुटि के संबंध में ,एमएम जोशी ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सड़क बनवाने ओर सीवरेज की समस्या ठीक करने के संबंध में, मौ इकबाल दादूपुर ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के संबंध में, मीनाक्षी पुरम कॉलोनीवासियों ने जलभराव के समस्या को लेकर शिकायत की।

बैठक में अपर एसीपी सदर जितेन्द्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, एआरटीओ नेहा झा ,एआरटीओ निखिल शर्मा ,आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *