जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओं अभियान।

हरिद्वार 21अगस्त 2025

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी/अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम हरिद्वार डा. गम्भीर सिंह तालियान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एवं नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नन्दन कुमार के निर्देशन में आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा उनके नेतृत्व में टीम गठित कर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया गया है कि नगर निगम की टीम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम के पुल तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, इस दौरान स्थायी अतिक्रमण को धवस्त किया गया साथ ही होर्डिंग्स को हटाया गया एवं अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया तथा दोबारा अतिक्रमण न किये जाने हेतु सभी को कड़ी चेतावनी भी दी गयी। उन्होंने अवगत कराया है कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा निरन्तर अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान श्याम सुन्दर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त, श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक,आदित्य तेश्वर, कनिष्ठ सहायक व क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *