जिलाधिकारी माह सितम्बर में की दूसरी बार छापेमारी

 

हरिद्वार 23 सितम्बर 2024
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 10ः28 बजे सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान श्रम आयुक्त कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रीना नेगी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीना भट्ट अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी अनुपस्थित कर्मचारियों तथा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। कार्यालय उपस्थिति पंजिका मांगे जाने पर कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका अपने अधीन अलमारी में रखी गई है जो कि अभी ऑफिस नहीं पहुॅच पाई हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय सहित सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों के लिए आदेश दिये कि उपस्थिति पंजिकाएं बाहर सुरक्षित रखी जायें।
एआरटीओ कार्यालय प्रवर्तन व प्रशासन 10:14बजे से 10:24 बजे तक चली छापेमारी के दौरान एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये। कार्मिकों द्वारा बताया गया कि न्यायिक कार्य से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में देहरादून गए हैं। जबकि 32 स्थायी कर्मियों में से 16 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए तथा 4 पीआरडी में से 1 पीआरडी अनुपस्थित पाया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हिदायत दी कि समय से कार्यालय पहुंचे और कार्यों को समयबद्धता व पारदर्शिता से निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा की शासकीय कार्यों योजनाओं में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली एवम लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Related Posts

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय…

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *