जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया

 

*हरिद्वार 30 अप्रैल 2026*

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की 04 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न पैट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की। टीम की इस कार्यवाही से पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मच गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान राम राणा फिलिंग स्टेशन हबीबपुर कुडी, एम वी फिलिंग स्टेशन नमारा हबीबपुर कुडी तथा रायसी डीजल सैन्टर रायसी में कई खामियाँ मौके पर पाई गई। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश माल ने बताया कि सभी पट्रोल पंप अपनी मूल भूत सुविधाओं को मानकों के अनुसार पूरा रखें तथा चार धाम यात्रा के मद्देनजर स्टॉक को भी सुरक्षित रखेंगे, इस हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान पैट्रोल पंपों पर कमियों को लेकर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है, संतोषजनक उत्तर न मिलने की दशा में सभी पर नियमानुसार कार्यवाही में अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन रावत, दिवेश कुमार शर्मा, तोशनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *