जिला जज प्रशांत जोशी ने मंगलवार को उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया।

रूड़की 19 नवंबर 2024– जिला जज प्रशांत जोशी ने मंगलवार को उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।
जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल में महिला तथा पुरुष बंदियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बंदियों से जेल में भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमानुसार सरकारी वकील की उपलब्धता, कोर्ट में पेशी, दूरभाष पर पारिवारिक व्यक्तियों से होने वाली वार्ता सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए।
उन्होंने बंदियों के लिए तैयार कराए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *