जिला गंगा समिति (डीजीसी) की महत्वपूर्ण बैठक

हरिद्वार 29 जुलाई 2024ः- रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति (डीजीसी) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्सावान नाला, सम्बन्धित नालों पर कैमरे लगाये जाने, हरिद्वार स्थित विभिन्न गंगा घाटों एवं नालों से अतिक्रमण हटाये जाने, फ्लेड प्लेन चिह्नीकरण एवं रिवर बेड से अतिक्रमण हटाये जाने, गंगा के विभिन्न पुलों आदि में जाली लगाये जाने, खण्डित मूर्तियों को गंगा व अन्य नदियों में विसर्जित किये जाने, तथा प्लास्टिक कचरे को गंगा में बहाए जाने, गंगा घाटों में रखरखाव के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
पेयजल संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि कि प्रदेश के अन्तर्गत आच्छादित नदियों में जाने वाले समस्त नालों में बार-मेश स्थापित करते हुए उनके निरन्तर सफाई किये जाने एवं तत्पश्चात् प्लास्टिक प्राप्त होने पर प्राधिकृत रिसाइक्लर्स के माध्यम से उक्त प्लास्टिक का निस्तारण किया जाएं, पूजा घाट पर पूजा सामग्री एवं फूल, पॉलीथीन बैग को नदियों में न फेंके जाने हेतु प्रबल कार्यवाही की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित नगर निकाय अधिकारी को निर्देशित किया जाए कि अपने क्षेत्रान्तर्गत ऐसे हॉट-स्पॉट चिन्हित करें जहाँ से पॉलीथीन में फूल एवं पूजा सामग्री को नदी एवं नालों में प्रवाहित किया जाता है तथा ऐसा करते हुए पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। नदियों के घाटों पर अभियान चलाकर प्लास्टिक पॉलीथीन को निकाला जाना सुनिश्चित किया जाए एवं तत्पश्चात् प्लास्टिक प्राप्त होने पर प्राधिकृत रिसाइक्लर्स के माध्यम से इस प्लास्टिक का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। प्रदेश की आच्छादित नदियों में पालीथीन से भरे फुल अथवा पूजा सामग्री न फेके जाने हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपप्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती संदीप शर्मा, उपनिदेशक पर्यटन सुरेश सिंह यादव, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रविंद्र कुमार दयाल, नगर निगम सुनील कुमार, ऐई पीडब्लूडी गणेश जोशी, डॉ राजीव कुमार, नगर पालिका लक्सर मनीष कुमार पेयजल निगम हरीश, गंगा सदस्य जिला गंगा संरक्षण समिति मनोज निषाद, अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, ईई सिंचाई विभाग मंजू डैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्य देव आर्य, रामेश्वर पुरोहित, अब्दुल रशीद सम्बंधित विभाग अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की

*हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *