जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पांडे ने रविवार को  राज्य अतिथि गृह डाम कोठी, हरिद्वार के सौजन्य से डाम कोठी में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

हरिद्वार : जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पांडे ने रविवार को  राज्य अतिथि गृह डाम कोठी, हरिद्वार के सौजन्य से डाम कोठी में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l 
श्री विनय शंकर पांडेय स्वयं शंकर के भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण करते जा रहे थे, जो प्रसाद लेते हुए बम बम भोले कहते जा रहे थे l
 
जिलाधिकारी इसके बाद डाम कोठी से काँवड की  व्यवस्थाओं का जायजा लेने भीड़ अत्यधिक होने की वजह से मोटर साइकिल से निकले तथा व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये l 
 
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी श्री वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी श्री पी o एल शाह, एस डी एम श्री पूरन सिंह राणा,सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक श्री विक्रम सिंह,  एस डी एम श्री गोपाल राम बिनवाल, रेड क्रॉस सचिव श्री नरेश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी  उपस्थित थे 

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *