जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘

हरिद्वार: वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का अन्तिम संस्कार बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘‘, के बीच किया गया।
राज्य निर्माण आन्दोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी को मुखाग्नि उनके सुपुत्रों-श्री विनय बलूनी, श्री संजय बलूनी तथा श्री विजय बलूनी ने दी।
उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही, श्रीमती सुशीला बलूनी ने विगत 09 मई,2023 की शाम को देहरादून के मैक्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली।
अन्तिम विदाई पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में मा0 विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, श्री विकास तिवारी, श्री रविन्द्र जुगरान, सुश्री भावना पाण्डे, श्री त्रिलोचन भट्ट, श्री हर्ष प्रकाश काला, श्री सतीश जोशी, श्री मुकेश जोशी, श्री प्रमोद डोभाल, श्री प्रेम पंचोली, श्री त्रिवेन्द्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी तथा जनता जनार्दन आदि मौजूद थे

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *