आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं बंधन संस्था द्वारा स्वरोजगार किट वितरण

 

 

हरिद्वार। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं बंधन संस्था के संयुक्त प्रयास से बहादराबाद विकासखंड स्थित जिला सभागार में 50 असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और ग्रामोत्थान रीप परियोजना प्रबंधक डॉ. संजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से किट वितरित की।

आईटीसी समर्थित संस्था बंधन कोनागर अब तक 2100 अल्ट्रा पुअर (अत्यंत गरीब) महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु सहयोग दे चुकी है। इनमें अधिकांश विधवा, दिव्यांग, एकल महिला, परित्यक्त अथवा परिवार में कमाने वाले पुरुष सदस्य से वंचित महिलाएं हैं।

लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, कॉस्मेटिक सामग्री और किराना दुकान सामग्री दी गई, ताकि वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें।

*डॉ. सक्सेना ने कहा कि “आईटीसी का यह प्रयास सराहनीय है। महिलाओं को रीप के अल्ट्रा पुअर मॉडल से जोड़कर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है।”*

कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़ी संस्थाएं – श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, पीपीएचएफ, प्रथम एवं लोकमित्र ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आईटीसी लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख मोहम्मद अल्ताफ हुसैन भी मौजूद रहे।

लाभार्थी रूकसाना (तेलीवाला) ने कहा – “इस कार्यक्रम से मुझे स्वरोजगार का साधन मिला है। अब मैं बच्चों की पढ़ाई आगे बढ़ा सकूंगी। संस्था एवं मिशन सुनहरा कल का आभार।”

मिशन सुनहरा कल की यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की ओर अग्रसर कर रही है।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *