एचईसी कॉलेज में अंतरराष्ट्र्ीय योग दिवस मनाया गया।

 21.06..2024

आज एईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज अंतरराष्ट्र्ीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्रों एवं शिक्षणगणों ने योग किया। योगा शिक्षिका कीर्ति हंस के द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को योगासन कराया एवं विभिन्न योग मुद्राओं जैसे मकरासन, वज्रआसन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार कराया व उनके माध्यम से शरीर पर होने वाले स्वस्थ प्रभाव के बारे में बताया। संस्थान की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने योग की महत्ता से छात्रों को अवगत कराया एवं प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी को विश्व योग दिवस पर बधाई दी एवं बताया कि योग करने से स्वस्थ शरीर के साथ साथ मानसिक एवं आत्मिक लाभ भी मिलता है, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर में विभागाध्यक्ष डा0 तृप्ति अग्रवाल, तारा सिंह, ललित जोशी, राहुल शर्मा, इशांत, अजय रावत, शशि जोशी, रमाकान्त पाल आदि स्टॉफ व शिक्षकगण एवं मनन मल्होत्रा, प्रियांशी द्विवेदी, निहारिका, नितिन, अनीशा, कार्तिक, वंश छाबडा आदि छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *