एचईसी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्र्ीय योग दिवस मनाया गया।

 दिनांक 21.06..2025

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज अन्तर्राष्ट्र्ीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षणगणों द्वारा ‘वन नेशन, वन हैल्थ‘ थीम को ध्यान में रखकर योग किया। योगा शिक्षिका कीर्ति हंस के द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को योगासन कराया एवं विभिन्न योग मुद्राओं द्वारा व उनके माध्यम से शरीर पर होने वाले स्वस्थ प्रभाव के बारे में बताया। कीर्ति हंस द्वारा ताडासन, वृक्षासन, वकासन, भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन, शशांकासन, पवनमुक्तासन, प्राणायम, नाडी शोधन, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। 

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी को अन्तर्राष्ट्र्ीय योग दिवस पर बधाई दी एवं बताया कि सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिये, योग करने से स्वस्थ शरीर के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है।
इस आयोजन में डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल, एस. निकोलस, ललित जोशी, काजल राठौर, राहुल शर्मा, रमाकान्त पाल, अनिल, वैष्णवी, शशी जोशी, नेहा, पूजा, अवन्तिका, तनुश्री आदि शिक्षकगण व एनएसएस एवं योगा के छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *