नगर निगम हरिद्वार का सघन अभियान — 70 बंदर पकड़े गए, 100 से अधिक अब तक पकड़े जा चुके हैं

 

हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2025 —
नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में बंदर एवं आवारा गोवंश के आतंक से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से संचालित संयुक्त अभियान निरंतर जारी है। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को निगम की टीम द्वारा भीमगोड़ा वार्ड संख्या 3 क्षेत्र से 70 बंदर पकड़े गए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

निगम प्रशासन के अनुसार अब तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 100 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं, और बंदर पकड़ने का यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा आवारा गोवंश को पकड़ने हेतु भी पूर्व से अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से 14 आवारा गोवंश पकड़े गए, जिन्हें आवश्यक देखभाल एवं संरक्षण हेतु शीतला गौ सेवा सदन ट्रस्ट को भेजा गया है।

महापौर हरिद्वार का कहना है कि —
“नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं भयमुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वे इन प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करें।”

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बंदरों एवं आवारा पशुओं को सड़क पर भोजन न दें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत निगम नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *