जलभराव के क्षेत्रों में उचित प्रबंधन हेतु सिंचाई, भेल और नगर निगम को दिए सयुक्त निरीक्षण के निर्देश।

 

हरिद्वार 29 जुलाई 2025
          शहर के जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी के उचित प्रबंधन करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
                बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद वासियों को जलभराव के स्थिति का सामना न करना पड़े तथा जिन क्षेत्रों में वर्षा होने पर अक्सर जल भराव की स्थिति बनी रहती है ऐसे क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबंधन के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र वासियों को जलभराव का सामना न करने पड़े ।उन्होंने भगत सिंह चौक एवं चंद्राचर्या चौक में जलभराव से स्थिति गंभीर हो जाती है इसके उचित प्रबंधन हेतु ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
        उन्होंने सिंचाई विभाग ,नगर निगम एवं भेल के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जलभराव क्षेत्रों का सयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं उन्होंने भेल के नगर प्रशासक को निर्देश दिए है कि भेल की ओर से आने वाला वर्षा के पानी के लिए उचित प्रबंधन हेतु पौंड (तालाब) बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए, ताकि भेल की ओर से आने वाला वर्षा के पानी को तालाब में डायवर्ट किए जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल निकासी के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे जाए।
              बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओमजी गुप्ता, डीडी राजा जी महातीम यादव,अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरके गुप्ता,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग रुड़की दिनेश चंद्र उनियाल ,परियोजना प्रबंधक गंगा मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ, नगर प्रशासक भेल संजय पंवार,वरिष्ठ प्रबंधक भेल विपुंज कुमार,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,एसडीओ फॉरेस्ट डिवीजन पूनम कैंथोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *