वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार का निरीक्षण

  हरिद्वार-आज दिनाक 20 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के द्वारा वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर मे आने वाले केस किस प्रकार के हैं और उनका निस्तारण कैसे किया जा रहा है कि पूरी जानकारी ली, वन स्टॉप सेंटर में तैनात कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली गई, सेंटर की साफ़ सफ़ाई के बारे में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा नाराजगी जाहिर की गई, एम टी एस के द्वारा काम सही से नहीं करने के कारण उसको पद से हटाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। केंद्र प्रशासिका को निर्देश दिए कि सभी सामान की सूची बनाकर प्रस्तुत करे क्या सामान उपलब्ध है। वर्तमान तक कितनी पीड़िता आई इसकी जानकारी ली। कंप्यूटर का रखरखाव सही से करने और रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश प्रशासिका को दिये।
कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण भी सीडीओ महोदय के द्वारा किया गया उनके द्वारा कहा गया की छात्रावास की व्यवस्था विभाग के द्वारा सही कराई जाए जिससे कामकाजी महिलाओं को रहने के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल और केंद्र प्रशासिका श्रीमती लक्ष्मी उपस्थित रही।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *