दूनवासियों की उत्साह जनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए 04 ईवी स्टेशन के प्रस्ताव एनएच North को एनओसी हेतु प्रेषित।

देहरादून दिनांक 16 जनवरी 2025,(जि.सू.का),  जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की  प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई है। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है जोकि पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का है उन्होंने इस कार्य को देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य  प्राजेक्ट को धरातल पर उतारनें तथा विभागीय अधिकारियों को समन्वय करते हुए कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए।  उन्होंने ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने तथा एप्प की जानकारित प्रसारित करने के साथ ही आपदा कन्ट्रोलरूम एवं नगर निगम डेशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी मॉनिटिरिंग के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, अधि.अभि लोनिवि श्री परमार, सहित सम्बन्धित ईवी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्मार्ट सीटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *