पतंजलि में आयुर्वेद दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी, मिली दवा से लेकर पौधों तक की अहम जानकारी

 

हरिद्वार, 22 सितम्बर : दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान और हॉस्पिटल की ओर से पतंजलि फेज एक के सदभावना भवन में आयुर्वेद और योग से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन का थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी के कल्याण” के लिए रखा गया। आयुर्वेद दिवस का समापन 23 अक्टूबर को होगा। यह सम्पूर्ण आयोजन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी के सान्निध्य व मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
आज की प्रदर्शनी में आयुर्वेद व योग से संबंधित अहम जानकारी दी गई। आयोजन के क्रम में खेल-प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सूर्य नमस्कार, श्लोक प्रतियोगिता की दक्षता विद्यार्थियों ने दिखाई और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस पावन दिवस पर 25 पौधों का रोपण भी किया गया।
पतंजलि फेस एक के सदभावना भवन में प्रदर्शनी के साथ ही मिनी एक्सपो भी लगाया गया। इस आयुर्वेद प्रदर्शनी में पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के रस शास्त्र, द्रव्य गुण, क्रिया शरीर, स्वास्थ्य वृत सहित अन्य विभाग के छात्र और शिक्षकों का अहम योगदान रहा।
इस दौरान न्यूट्रिला के प्रोडक्ट तथा दिव्य योग प्रकाशन से संबंधित साहित्य का भी डिस्पले देखने को मिला। आयुर्वेद की मेडिसीन से सबंधित अहम जानकारी भी दी गई। बैच 2024 के शिक्षक और विद्यार्थियों ने आयुर्वेद से जुड़ी अहम जानकारी दी। प्रदर्शनी में द्रव्य गुण विभाग ने मेडिसनल प्लांट के उपयोगिता के बारे में बताया। रस शास्त्र विभाग की ओर से औषधि निर्माण और उसके गुणवत्ता के बारे में प्रमुखता से बताया गया। स्वास्थ्य वृत विभाग ने दिनचर्या और ऋृतुचर्या के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 23 अक्टूबर को समापन होगा। उन्होंने बताया कि गत एक सप्ताह से हम आयुर्वेद दिवस को मना रहे हैं। कार्यक्रम में क्रय विभाग की अध्यक्षा बहन अंशुल, संप्रेषण विभागप्रमुख बहन पारुल, सीजेएम ब्रिगेडियर (रि.) टीसी मल्होत्रा, आयुर्वेद महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल जीके गिरीश, डॉ अमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *