श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हरिद्वार: श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे श्री लंका के 40 सिविल सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने पर डेलिगेशन का तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने तथा आईएएस ट्रेनी दीपक शेट ने केंद्र व राज्य सरकार, त्रिस्तरीय पंचायतों नगर निकायों की स्थापना, महत्व तथा कार्यप्रणाली, जिला मजिस्ट्रेट के विकास, आपदा, निर्वाचन, कानून एवम शांति व्यवस्था आदि से संबंधित कार्य एवम शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं के चयन, संचालन, योजनों में धनराशि के प्रवाह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने भारत–श्रीलंका के संबंध, कल्चर आदि के बारे में विस्तार से बताया तथा श्री लंका से पारिवारिक लगाव के बारे में भी अपने अनुभव साझा किए।
एसपी क्राइम तथा ट्रैफिक पंकज गैरोला ने कानून व शांति व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस की भूमिका तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान कोर्स कॉर्डिनेटर एण्ड इंचार्ज डॉ. एपी सिंह, टीम लीडर एवम् डिविजनल सेक्रेट्री रंगना सजीवा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *