पुलिस ने त्योहारों के मौक़े पर दिये खोए हुए 366 फ़ोन


हरिद्वार

आज दिनांक 30.08.2023 को रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा विभिन्न कंपनियों के खोए हुए कुल 366 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए मोबाईल फोनों की बरामदगी के लिए विगत 04 माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने करीब 66,48,000रु0 के मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। इसमें से कुछ मोबाईल फोन विभिन्न राज्यो से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फ़ोन स्थानीय निवासियों के हैं। इस दौरान साईबर सेल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के विवरण के आधार पर मोबाइल फ़ोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाईलों को हरिद्वार मंगाया गया।

विगत 11 माह में (अक्टूबर22 में 184 मोबाइल, 30 लाख; दिसंबर-22 में 202 मोबाइल, 33 लाख; मार्च-23 में 252 मोबाइल, 45 लाख; अगस्त-23 में 366 मोबाइल, करीब 66 लाख) साइबर सेल के द्वारा कुल 1023 गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद किये गये जिनकी कुल कीमत लगभग 1,72,87,000/- रुपए है।

*पुलिस टीम:-*
1- Insp. पृथ्वी सिंह (प्रभारी साईबर क्राईम सैल)
2- SI नवीन कुमार
3- HC विवेक यादव
4- HC शक्ति सिंह गुसांई
5- HC अरुण कुमार
6- HC योगेश कैन्थौला
7- LC रेणू कल्याण

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *